A2Z सभी खबर सभी जिले की

सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए हिंदुआरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया गया है। 

ब्यूरो चीफ सोनभद्र वन्दे भारत न्यूजScreenshot 2026 01 29 23 07 00 14 3d9111e2d3171bf4882369f490c087b4सोनभद्र संवाददाता / दीपक सिंह पटेल

सोनभद्र समाचार – सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए हिंदुआरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। इसके अलावा, कई पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया गया है।

आपको बतादें कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासनिक कार्यवाही की है। कार्य में लापरवाही और शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए हिंदुआरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि म्योरपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक कृष्णानंद सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसपी की इस कार्यवाही के तहत जनपद के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात कई उप निरीक्षकों और चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में बड़ा बदलाव किया गया है। एसपी ने कार्य में लापरवाही को लेकर हिंदुआरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।

साथ ही राबर्ट्सगंज में तैनात एसआई घनश्याम तिवारी को डाला चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में रहे कमलेश पाल को डायल 112 सेवा का प्रभारी नियुक्त किया गया है, ताकि आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। वहीं डायल 112 के प्रभारी रहे गोपाल जी गुप्ता को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीडिया सेल का जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) बनाया गया है। इसके अतिरिक्त डाला चौकी इंचार्ज रहे आशीष पटेल को सुअरसोत चौकी इंचार्ज बनाया गया है। सुअरसोत चौकी के प्रभारी रहे अनिल विश्वकर्मा को हिंदुआरी चौकी का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात चंद्रशेखर सिंह को मॉनिटरिंग सेल एवं सम्मन सेल का प्रभारी बनाया गया है!

पुलिस अधीक्षक की तरफ से किए गए इस व्यापक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। एसपी ने कहा कि पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तत्परता और ईमानदारी से कार्य करें। एसपी ने बताया कि कार्य में लापरवाही को लेकर हिंदुआरी चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी से कार्य न करने वालों पर कठोर कार्यवाही होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!