
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार (सीधी) जिले बुद्धसेन साहू पिता श्री. विश्वनाथ साहू ग्राम नक़वेल ..तहसील.चुरहट जिला सीधी ने बताया कि मेरी सह खाते की भूमि से रेललाइन में जमीन अतिग्रहण कर ली गई है खसरा नं.1678/6 भूमिस्वामी को उसके हिस्से की मुआवजा राशि शासन के द्वारा आज दिनांक भुगतान नहीं किया गया है जिसकी शिकायत श्री साहू ने सीएम हेल्पलाइन जिला कलेक्टर सीधी को कई बार दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर श्री साहू के द्वारा हाईकोर्ट जबलपुर मे अपना फरियाद दर्ज किये थे और हाई कोर्ट के द्वारा जिला कलेक्टर को निर्देशित किया गया था की 90 दिवस के अंदर मामले का निराकरण करें लेकिन जिला कलेक्टर सीधी के द्वारा आज दिनांक तक श्री बुद्ध सेन साहू के मामले में कोई सुनवाई नही की गई है श्री बुद्ध सेन साहू ने जिला कलेक्टर सीधी कमिश्नर रीवा से रेल लाइन में अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा राशि भुगतान करने की मांग की है और परेशान श्री बुद्ध सेन साहू ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के अंदर भुगतान नहीं किया गया तो मजबूरन रेलवे लाइन का कार्य रोकने के लिए मजबूर रहूंगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं राज्य शासन की होगी देखना होगा कि जिला प्रशासन के द्वारा श्री बुद्ध सेन साहू को मुआवजा भुगतान देकर रेलवे लाइन के कार्य नहीं रोकने का पहल किया जाएगा क्या?






