मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में वैश्य समाज का महासम्मेलन संपन्न सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर दिया गया जोर।

FB IMG 1770001771912 FB IMG 1770001102752

 

 

सिंगरौली में वैश्य समाज का महासम्मेलन संपन्न

सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर दिया गया जोर।

सिंगरौली– जिले में  वैश्य समाज का भव्य सामाजिक महासम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में वैश्य समाज के संरक्षक राम सकल वैश्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य, कोषाध्यक्ष जागबली वैश्य, नारायण वैश्य, डॉ. राजेश वैश्य, डॉ. गंगा वैश्य, दीपिका वैश्य, बद्री वैश्य, विनोद वैश्य सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राम सकल वैश्य, पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य, कोषाध्यक्ष जागबली वैश्य एवं नारायण वैश्य ने कहा कि इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों पर पूर्ण रूप से रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से ही सामाजिक सुधार संभव है।

नेताओं ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए वैश्य समाज के लोगों से संवाद किया जा रहा है और समाज से जुड़ी जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। इसके तहत सिंगरौली जिले के गांवों में वैश्य समाज की आबादी का सर्वे कर भविष्य की योजनाओं पर काम किया जाएगा।

सम्मेलन में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि समाज की ओर से एक धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा, जिसका उपयोग समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। यह धर्मशाला शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी उपलब्ध रहेगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत मिल सके।

महासम्मेलन में वक्ताओं ने समाज को संगठित होकर शिक्षा, सामाजिक समरसता और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सम्मेलन में मौजूद सम्मान जनों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!