A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

विश्वेश्वरगंज मंडी : दुकानदार नही दे रहे थे दुकानदार किराया, नगर निगम ने किया पांच दुकानों को सील

विश्वेश्वरगंज मंडी : दुकानदार नही दे रहे थे दुकानदार किराया, नगर निगम ने किया पांच दुकानों को सील

विश्वेश्वरगंज मंडी : दुकानदार नही दे रहे थे दुकानदार किराया, नगर निगम ने किया पांच दुकानों को सील

चन्दौली वाराणसी नगर निगम ने गृहकर और जलकर के अलावा दुकानों के बकाया किराए को लेकर भी वसूली तेज कर दी। इसी के साथ निगम पिछ्ले दिनों करीब 600 दुकानदारों को नोटिस भी दी थी। इसके बाद भी कुछ दुकानदार किराये जमा करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। इसे देखते हुए निगम मंगलवार को विशेश्वरगंज पहुंचा और पांच दुकानों को सील कर दिया।

 

साथ ही निर्धारित समय सीमा में किराया न जमा करने पर आवंटन निरस्त करने की चेतावनी भी दी है। निगम की इस कार्रवाई में बाजार में हड़कम्प मच गया है। सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि सभी दुकानदारों को समय से किराया जमा करने के लिए कई बार नोटिस दिया जा चुका है। इसके बाद भी कुछ दुकानदार किराया देने में हीलाहवाली कर रहे हैं।सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि सभी दुकानदारों को समय से किराया जमा करने के लिए कई बार नोटिस दिया जा चुका है। इसके बाद भी कुछ दुकानदार किराया देने में हीलाहवाली कर रहे हैं। इसके बाद सख्ती का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव के नेतृत्व में टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की गई । दुकान नंबर 4 व 5, 222 व 23 और दुकान नंबर 113 (अ) के विरुद्ध यह सख्त कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इन दुकानों पर 35 लाख रुपये से अधिक किराया बकाया है ।

Back to top button
error: Content is protected !!