

एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की 13वीं राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का हुआ समापन
शोधार्थियों प्राध्यापकों एवं वैज्ञानिकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान।
शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों के एम ओ यू पर हुए हस्ताक्षर।
वैज्ञानिकों ने किया चलो गांव की ओर का सपना साकार
एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी खजुराहो द्वारा आयोजित जलवायु परिवर्तन एवं जैव विविधता संरक्षण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का समापन 2 फरवरी को गोदावरी स्वरोजगार केंद्र नहदौरा ग्राम में हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर सुरेश बौद्ध जॉइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग संभाग भोपाल अध्यक्षता डॉ प्रवीण कुमार वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र जम्मू विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अलमान कुमार दास मोदी साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी राजस्थान गेस्ट ऑफ़ ऑनर डॉ वंदना राम पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल सम्माननीय सदस्य डॉ जयश्री थिलक वैज्ञानिक एफ जूलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया तमिलनाडु मंच पर उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर इकोलॉजी पुस्तक का विमोचन किया गया जो डॉ अश्वनी कुमार दुबे डॉ कुसुम कश्यप एवं डॉ दीपाली जाट के द्वारा लिखी गई। इस अवसर पर डॉ अश्वनी कुमार दुबे द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित प्राणीशास्त्र प्रायोगिक पुस्तकों का भी प्रकाशन किया गया।
दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के पांच तकनीकी सत्र में अड़तीस शोध पत्रों का वाचन किया गया। बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड डॉ प्रवीण कुमार जम्मू विनीत कुमार मौर्य डॉ हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर सुब्रत जाना मोदी विश्वविद्यालय राजस्थान नीतू पांडे डी ए वी कॉलेज कानपुर डॉ सी एस पुरोहित बी एस आई राजस्थान राजा मिश्रा पंडित एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल को प्रत्येक टेक्निकल सेशन से निर्णायक मंडल द्वारा चयनित किया गया।
श्रीमती स्निग्धा दास उदयपुर तथा डॉ चंदन सिंह पुरोहित राजस्थान को ई एस डब्ल्यू सोसाइटी की आजीवन सदस्यता दी गई वही डॉ वंदना राम को फैलोशिप प्रदान की गई। ई एस डब्ल्यू एक्सीलेंस अवॉर्ड राजा मिश्रा शहडोल अप्रिशिएसन मेडल स्निग्धा दास राजस्थान एक्सीलेंस इन एग्री जर्नलिज्म अवॉर्ड डॉ प्रवीण कुमार साइंटिस्ट कृषि जम्मू बेस्ट अकैडमीशियन अवार्ड डॉ प्रज्ञा मिश्रा प्रोफेसर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय सोशल इन्नोवेटिव एस नेशनल अवार्ड डॉक्टर अलमान कुमार दास राजस्थान एस रिकॉग्निशन अवार्ड डॉ कुसुम कश्यप शासकीय महाविद्यालय मंडीदीप रायसेन डॉ शादाब सिद्दीकी सहायक प्राध्यापक श्री कृष्णा विश्वविद्यालय छतरपुर, श्री मनोज कुमार तिवारी (महोबा) वैज्ञानिक गोदावरी अकैडमी आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी छतरपुर को प्रदान किए गए।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड डॉ मीरा श्रीवास्तव पूर्व प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बीकानेर बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड जयश्री तिलक वैज्ञानिक एफ जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया तमिलनाडु डॉ पुरोहित चंदन सिंह साइंटिस्ट डी बोटैनिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया जोधपुर डॉ संगीता मासी गवर्नमेंट कॉलेज शासकीय महाविद्यालय अनूपपुर को प्रदान किए गए।
ई एस डब्ल्यू सोसाइटी खजुराहो एवं फिशरीज विभाग पंडित ऐस एन शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल के साथ शैक्षणिक करार संपन्न हुआ।
सभी अतिथियों को गोदावरी अकैडमी आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से वंदना दुबे ने स्मृति चिन्ह भेंट किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अश्वनी कुमार दुबे ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रोफेसर संगीता मासी ने किया।





