A2Z सभी खबर सभी जिले कीराजस्थान

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में प्लेसमेंट कर्मचारियों का आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

IMG 20260205 WA0012झालावाड़ 05 फरवरी । मेडिकल कॉलेज एवं एस.आर.जी. अस्पताल झालावाड़ में कार्यरत प्लेसमेंट/निविदा कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज़ बुलंद की है। प्लेसमेंट कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणाओं को शीघ्र लागू करने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान सरकार की ओर से प्लेसमेंट, संविदा एवं निविदा कर्मचारियों के हित में कई घोषणाएं की गई थीं, लेकिन अब तक उनका पूर्ण क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। इससे कर्मचारियों में असंतोष और असुरक्षा की भावना व्याप्त है।

कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से घोषणा 2025 (बिंदु 97(5)) के अनुसार पूर्ण क्रियान्वयन, समान कार्य के लिए समान वेतन, समय पर वेतन भुगतान, पूर्ण माह का वेतन एवं अवकाश सुविधा, पीएफ व ईएसआई की नियमित व्यवस्था, तथा सेवा सुरक्षा की मांग की है।

इसके साथ ही ज्ञापन में सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ, महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण, और सेवा के दौरान मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति जैसे अहम मुद्दों को भी शामिल किया गया है।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को यदि स्थायित्व और सुरक्षा नहीं मिलेगी तो इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा। उन्होंने राज्य सरकार से संवेदनशीलता दिखाते हुए प्लेसमेंट कर्मचारियों को सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य देने की मांग की।

ज्ञापन की प्रतिलिपि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, एस.आर.जी. अस्पताल अधीक्षक एवं महिला चिकित्सालय अधीक्षक को भी प्रेषित की गई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!