A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्रिकेटखेलदेशनागपुरमहाराष्ट्र

टी20 क्रिकेट विश्व कप मैच, अमेरिका – भारत , के बीच खेला जा रहा है

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने चौका लगाकर आठवां अर्धशतक पूरा किया

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार, 07 फरवरी 2026


नागपुर ====> टी20 क्रिकेट विश्व कप मैच आज अमेरिका और भारत के बीच खेला जा रहा है। आज के मैच में भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित के बिना टी20 विश्व कप खेला जा रहा है। आज खेले जा रहे टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 09विकेट गवांते हुए 161 रन बनाए हैं। जानकारी अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के छह बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेदों में 84रन बनाए और भारतीय क्रिकेट कप्तान के रूप में अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया और 1,000 टी20 रन भी पूरा किए। आज खेले जा रहे टी20 क्रिकेट विश्व कप मैच की शुरुआत के दौरान ही भारतीय टीम दबाव में नजर आई। भारतीय टीम ने पॉवर प्ले के अंदर ही अपने 4 विकेट खो दिए थे, छठवें ओवर मे वेन शल्कविक ने ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को आउट कर दिया। अभिषेक शर्मा मैच के दूसरे ओवर में बिना रन बनाए ही आउट हो गए थे। टी20 क्रिकेट विश्व कप का यह तीसरा मैच है, मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में अमेरिका ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। भारत ने 20 ओवर के मैच में 09 विकेट गवांते हुए 161 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार ने 49 गेदों में 84 रनों की पारी खेली,। वरूण चक्रवर्ती मैच की अंतिम गेंद पर शून्य रन के स्कोर पर आउट हो गए। आज खेले जा रहे मैच मे भारतीय टीम ने 140 रन पर अपना आठवां विकेट खोया, 19 ओवर की अंतिम गेंद पर अर्शदीप ने 4 बनाते हुए आउट। गेंदबाज वान शल्विक ने 4 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या 5रन बनाकर आउट हो गए। रिंकू सिंह ने 6रन बनाए। ईशान किशन ने 16 गेदो में 20रन बनाए, अभिषेक शर्मा ने बिना रन बनाए आउट। तिलक वर्मा ने 16 गेदों में 25 रन बटोरे आज खेले जा रहे टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच मे भारतीय टीम मे- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरूण चक्रवर्ती शामिल हैं। अमेरिका की टीम में- साईतेजा मुक्कामाला, एंड्रीजगौस, मोनांक पटेल-कप्तान, मिलिंद कुमार, संजय कृष्ण मूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान, शल्कविक , अली खान, सौरभ नेत्रवलकर शामिल हैं। अमेरिका ने खेल शुरु करते हुए पहले ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ दो रन बनाए। दूसरे ओवर में मोहम्मद राज के खिलाफ एंड्रीज गौस ने लांग ऑन दिशा में 6का जड़ दिया। गौस 6रन बनाकर आउट हो गए। अमेरिका ने भारतीय टीम के 161 रनों का पीछा करते हुए खेल शुरू किया, भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर फेंका। जानकारी मिलने तक अमेरिका ने 2•1 ओवर के बाद 2विकेट खोने के बाद 11रन बनाए। मोहम्मद सिराज ने एंड्रीज गौस को दूसरे ओवर मे कैच करवाया अमेरिका ने चौंथे ओवर मे अपना तीसरा विकेट भी खो दिया। मोहम्मद सिराज ने ओवर की दूसरी बॉल फुलर लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। साईतेजा मुक्कामाला पिलक करने गए किन्तु मिड विकेट कैच कर लिए गए, वे 7 गेंद पर केवल 2 रन बना पाए।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!