A2Z सभी खबर सभी जिले की

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्द

लखनऊ/उत्तर प्रदेश

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्द होने वाला है। यह कदम 2027 विधानसभा चुनाव और इस साल होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए उठाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, योगी सरकार गुजरात मॉडल की तर्ज पर आधे से अधिक मंत्रियों की छटाई कर नई टीम बना सकती है। वर्तमान में योगी सरकार में सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित कुल 21 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्यमंत्री शामिल हैं। कुल मिलाकर सरकार में अभी 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस हिसाब से अभी छह और नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं।

पहला मंत्रिमंडल विस्तार 5 मार्च, 2024 को लोकसभा चुनाव से पहले हुआ था। उस समय सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, रालोद से अनिल कुमार, भाजपा के सुनील शर्मा और दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाया गया था। हाल ही में पंकज चौधरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं और नितिन नवीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन बदलावों और नई नेतृत्व संरचना को ध्यान में रखते हुए, यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है। इससे चुनावी रणनीति को मजबूत करने के साथ-साथ विभिन्न समुदायों और जनप्रतिनिधियों को संतुष्ट करने का प्रयास भी किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!