
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 08 फरवरी 2026
नागपुर ===> टी20 क्रिकेट विश्व कप मैच में कल भारत ने अमेरिको 29रनों से हरा दिया। कल 07 फरवरी 2026 शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 क्रिकेट विश्व कप मैच में अमेरिका ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 09विकेट खोकर कुल 162रन बनाए और अमेरिका के सामने जीत के लिए 162रनों लक्ष्य रखा। भारतीय क्रिकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49गेदों पर 84 रन बनाया। सूर्यकुमार ने 10चौके और 4 छके लगाए। भारत की तूफानी पारी से आखिरी 5ओवर मे मैच पलट गया । अमेरिका की टीम कुल 132रन ही बना पाई। मो सिराज ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। सूर्यकुमार यादव ने कप्तान के रूप मे 1000रन भी पूरे किए। भारत के लिए टी20 मे सर्वाधिक 17बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी भी बन गए। कल के टी20 विश्व कप मे पाकिस्तान ने नीदरलैंड को तीन विकेट से हराया। वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35रनो से हराया।




