




जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में डायलिसिस सुविधा मरीजों के लिए बड़ी राहत बन रही है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में अब तक 679 से अधिक डायलिसिस सेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं।
बेहतर सुविधा के कारण जिले के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी मरीज उपचार के लिए यहां पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा मरीजों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
[yop_poll id="10"]






