A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

IMG 20260223 161258सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाने वाले राहवीरों को प्रोत्साहन राशि और सम्मान दिया जाएगा। केंद्र सरकार की पीएम राहवीर योजना का उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना और मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल को तुरंत अस्पताल पहुँचाता है, तो उसे प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही मदद करने वाले व्यक्ति से अनावश्यक पूछताछ नहीं की जाएगी, ताकि लोग बिना किसी भय या संकोच के आगे आकर मानवता का परिचय दे सकें। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं सड़क दुर्घटना दिखाई दे तो घायल व्यक्ति की मदद अवश्य करें और उसे शीघ्र अस्पताल पहुँचाने में सहयोग करें। आपकी तत्परता किसी के परिवार की खुशियां बचा सकती है। उन्होंने कहा कि यह योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक जीवनरक्षक पहल है और समाज में संवेदनशीलता व सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!