A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस सिकंद्राराऊ

IMG 20260313 WA00391हाथरसः सिकंदराराव में गैस किल्लत की खबरें महज अफवाह, संचालक ने दी सफाई सिकंदराराव

IMG 20260313 WA0038हाथरस सिकंदराराव क्षेत्र में रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए इंडेन गैस एजेंसी के संचालक ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने उपभोक्ताओं से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की घबराहट में न आने की अपील की और एजेंसी संचालक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि बुकिंग का सर्वर क्रैश होने की वजह से तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। इसी वजह से उपभोक्ताओं को डिजिटल बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एजेंसी ने एक बड़ा कदम उठाया हैसिस्टम में बदलाव किया है ऑटोमैटिक सिस्टम में आ रही दिक्कतों को देखते हुए अब मैनुअल बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले जहाँ गैस सिलेंडर पहुँचने में तीन दिन का समय लगता था, अब मैनुअल सिस्टम की वजह से 24 घंटे के भीतर डिलीवरी दी जा रही है। यदि आप आज बुकिंग कराते हैं, तो शाम तक आपके पास मैसेज पहुँच जाएगा और अगले दिन सुबह सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। “सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और स्टॉक की कोई कमी नहीं है। हम उपभोक्ताओं की सेवा के लिए तत्पर हैं। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।” – डॉ संजीव कुमार, संचालक (इंडेन गैस एजेंसी

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!