A2Z सभी खबर सभी जिले की

भादरलाऊ स्कूल में 10 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें: राज्य सरकार की योजना का मिला लाभ, दूर-दराज से आने वाली बालिकाओं को मिलेगी सुविधा।

भादरलाऊ स्कूल में 10 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें: राज्य सरकार की योजना का मिला लाभ, दूर-दराज से आने वाली बालिकाओं को मिलेगी सुविधा।

 

सोमेसर कस्बे के भादरलाऊ गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बालिकाओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

विद्यालय के अध्यापक लोकेश कुमार ने बताया- कक्षा 9 की कुल 10 बालिकाओं को नई साइकिलें प्रदान की गईं। इन साइकिलों से दूरदराज से आने वाली छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

 

साइकिल वितरण कार्यक्रम में अभिभावकों और गांव के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जीवाराम सीरवी, पूरण सिंह, आईदान सिंह, छतर सिंह कुंपावत, प्रवीण मेघवाल, किशोर सिंह राजपुरोहित, ओगडराम देवासी और गिरधारीलाल मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में साइकिल वितरण प्रभारी रमेश कुमार, हिम्मत सिंह, हजारीलाल, जगदीश मीणा, प्रकाश मेघवाल, गोपाल सिंह, शिवपाल सिंह, भुवनेश जोशी, अरविंद कुमार, कपूरचंद, हीरालाल, सुमन कंवर और विष्णु प्रसाद सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।IMG 20260314 200347

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!