
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP. 
शासन के निर्देशानुसार गुरुवार को रीठी जनपद पंचायत कार्यालय में स्थित मांगलिक भवन में मुख्यमंत्री कन्या दान व निकाह योजना के तहत दस जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा और एक साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। सीईओ राजेश नरेंद्र सिंह व जनपद पंचायत के प्रभारी अध्यक्ष प्रकाश साहू की उपस्थिति में आयोजित यह विवाह कार्यक्रम रीती-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से ढोल-नगाड़े के साथ बारात निकाली गई। मांगलिक भवन में द्वारचार की भी रश्म की गई। इसके पश्चात वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। पंडित रामकेत शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे हुए। बताया गया कि आठ जोड़ों का हिन्दू रिती रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न हुआ तो वहीं दो जोड़ों का निकाह कराया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य माला मौसी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत पटेल, कमलेश पटेल, ऋषि अग्रवाल, सुक्कीलाल यादव, विनोद शर्मा, महेंद्र तिवारी, ओमकार मिश्रा, रामजस तिवारी, प्रवीण तिवारी, अवधेश मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, साजिद अली, नीरज जैन, राम सुजान द्विवेदी, भागीरथ पटेल, पूरन चौबे सहित अन्य जन उपस्थित थे।







