A2Z सभी खबर सभी जिले की

भज्जा पुरवा कैंट मे माँ आनंदी माता मंदिर मे सुबह से दर्शन करने वालो का लगा रहा ताँता

इतिहास से जुड़ा है आनंदी माता का मंदिर

कानपुर नगर। नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघंटा माताजी के दिन भज्जा पुरवा कैंट मे माँ आनंदी माता मंदिर मे सुबह से दर्शन करने वालो का ताँता लगा रहा सुबह से ही लोगो ने फल -फूल , मेवा मिष्ठान, नारियल -चुनरी, लौंग -कपूर, धूप दीप चढ़ा कर आनंदी देवी से अपनी -अपनी मनोकामना करके दर्शन किया। माता का सोलह श्रृंगार करके भव्य आरती के साथ पूजा अर्चना किया। भक्तो ने सुंदर सुंदर भजनों से लोगो का मन मोह लिया। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र कुमार राज ने बताया कि माँ आनंदी माँ का मंदिर इतिहास से जुड़ा है।

IMG 20260322 WA0000

यह प्राचीन मंदिर है इस मंदिर मे छोटी माता विराजमान थी और मन्दिर से सटा एक चबूतरा था उस खुले चबूतरे मे ही लोग पूजा-पाठ करते थे मंदिर पुराना मंदिर था लोगों को खुले मे ही रात हो या दिन माँ आनंदी माता का जगराता और पूजन करते थे । ग्रामवासियो और क्षेत्रीय लोगो संकल्प लिया माँ का मंदिर बड़ा बन जाये तो इसकी बुनियाद रखना प्रारम्भ किया गया और मंदिर का विस्तार होने के पश्चात दिनांक 16 जनवरी 2000 को माँ आनंदी की मूर्ति स्थापना विधि विधान से पूजा -अर्चना के साथ भंडारा और अब तक चला आ रहा है उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर बहुत पुराना लगभग 150 से लेकर 200 साल पुराना है मंदिर के निर्माण मे निकली हुई ईंट मे सन 1879 लिखा था। बगल मे कुआं है जिसमे लोग शादी व्याह मे पूजन करने आते है और एक नीम का पेड़ है । छोटा सा चबूतरा पर माँ आनंदी माता जी की प्रतिमा थी और देखते देखते मंदिर का विस्तार होते भव्य मंदिर का स्वरुप बदल गया । लोगों कि मनो कामना पुरी होती रही ।मान्यता पूरी होने पर मन वान्छित फल मिलता है। लोग इस मंदिर मे शादी के बाद जोड़े दर्शन करने आने , मुंडन छेदन और् जगराता , जागरन औ भन्डारा भी करवाते है । मंदिर मे राजेन्द्र कुमार राज, पवन यादव,अजय कुमार जायसवाल, राम कुमार चौधरी अर्पित राज,सनी पासवान, रमेश यादव , मनोज यादव ,छोटंकी सिंह, रंजना ,सृष्टि, शांती देवी,निशा, मीना यादव ,निधि , उमा, पूजा आदि लोग मौज़ूद रहे ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!