A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डीएम की अध्यक्षता में बाल देख-रेख संस्थानों का आवचक ऊ

100089861

 

जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बाल देख-रेख संस्थानों का निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधाओं पर विशेष जोर

 

आज दिनांक 31 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी महोदय, कैमूर (भभुआ) की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति (DIC) द्वारा जिले में विधि विवादित किशोरों की देख-रेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों हेतु संचालित विभिन्न बाल देख-रेख संस्थानों का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के क्रम में सुरक्षित स्थान, केवला (चैनपुर), विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्था, भभुआ तथा चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), भभुआ कैमूर का गहन निरीक्षण किया गया।

 

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान संस्थानों में आवासित बच्चों के आवासन, देख-रेख, शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जीवन कौशल प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

साथ ही सभी व्यवस्थाओं को मानक के अनुरूप बनाए रखने, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान उप-विकास आयुक्त (कैमूर), सिविल सर्जन (कैमूर), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!