


जावरा (रतलाम)कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और नियंत्रक महो. नापतौल म. प्र. भोपाल श्री ब्रजेश सक्सेना द्वारा दिए गये निर्देशो के पालन में सहायक नियंत्रक/निरीक्षक नापतौल भारत भूषण द्वारा होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु ग्राम- सातरूण्डा, बिरमावल, जावरा और नामली में साप्ताहिक विशेष जांच का अभियान चलाया जिसमें दुकानों पर उपयोग हेतु रखे गये बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अर्जुन आटा चक्की सातरूण्डा, लोहार वेल्डिंग वर्क्स फेब्रिकेशन, सातरूण्डा, यश इन्टरप्राईजेस किराना सातरूण्डा, जायसवाल किराना सातरूण्डा, श्रेणीराज प्यारचंद अनाज, बिरमावल,, पिपाड़ा इन्टरप्राइ्र्रजेस बिल्डिंग मटेरियल बिरमावल, पराग श्री ट्रैडर्स किराना बिरमावल, पद्मावती ट्रेडर्स किराना बिरमावल, अग्रवाल किराना बिरमावल, नवकार शक्ति सेल्स किराना बिरमावल, केश किराना, चौपाटी जावरा, सांकला ब्रदर्स किराना चौपाटी, जावरा, पुरूषोत्तम किराना स्टोर्स चौपाटी जावरा, सेठिया किराना, स्टेशन रोड, जावरा, संजय प्लायवुड हार्डवेयर एण्ड टिम्बर वर्क्स नामली, खाटु नमकीन नामली, लक्षिता टॉयस, खिलोने, नामली, कृष्णा किराना नामली दुकानों पर बांट-माप, मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स नापतौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं को नियमानुसार नही पाए जाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स नापतौल उपकरणों और विक्रय हेतु प्रदर्शित करके रखे पैकेज बंद वस्तुओं में अनियमितताऐ पाये जाने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम के उल्लघंन और दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
उक्त दुकानों से 1 मैकेनिकल कांटा, 7 बांट, 6 इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और 14 पैकेज बंद वस्तुऐं जप्त किये गये। बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण के उपयोगकर्ता से 21500 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। जांच के दौरान श्री कैलाश चंद्र शर्मा, गोतमलाल मईड़ा, मोहनलाल खैर और मयंक गोयल उपस्थित थे।Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




