A2Z सभी खबर सभी जिले की

होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही/तैयारी-

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल-2581 स्थानों पर होलिका दहन किया जायेगा

आगामी होली पर्व के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही तथा जनपद की सम्मानित जनता से अपील।

दिनांक 02.03.2026 को होलिका दहन एवं दिनांक 04.03.2026 को रंग/होलिकोत्सव का त्यौहार मनाया जायेगा। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल-2581 स्थानों पर होलिका दहन किया जायेगा होलिका दहन को कुशलतपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा होलिका दहन स्थलों का भ्रमण व अन्य आवश्यक कार्यवाही कर लिया गया है। होलिका दहन के दिन जनपद में कुल 03 जुलूस व होली के दिन 15 जुलूस निकाले जायेंगे। आगामी होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही/तैयारी-

* जुलूस के मार्गो पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की संख्या-367

| चिन्हित संवेदनशील/हाट स्पॉट-78

* सुरक्षार्थ बनाये गये जोन की संख्या-25

सुरक्षा के लिए निर्मित क्षेत्रों की संख्या- 87

| त्यौहार के दृष्टिगत बनायी गयी क्यूआरटी-27

| सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वायरल पोस्टों की निगरानी हेतु

जनपदीय सोशल मीडिया द्वारा बनायी गयी टीमों संख्या-03

डी0जे0 धारकों से लिए गये अण्डरटेकिंग की संख्या- 383

| त्यौहार होली को सकुशल/सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु त्यौहार के अवसर पर शांति भंग करने वाले उपद्रवियों /अराजक तत्वों/मनबढ़ किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए कुल 966 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए कुल 410 व्यक्तियों को धारा 135(3)

बीएनएसएस के तहत पाबन्द कराया गया है तथा कुल 540 व्यक्तियों को धारा 168 बीएनएसएस (149 दं0प्र0सं0 व 23 पुलिस अधिनियम) के अन्तर्गत नोटिस निर्गत किया गया है।

उक्त के अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपदीय पुलिस के साथ गोष्ठी कर निर्देशित किया गया है कि त्यौहार के दौरान प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। महोदय द्वारा अधिकारियों को स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए।

जनपद स्तर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के संभ्रांत व्यक्तियो, धर्मगुरुओं के साथ केन्द्रीय पीस कमेटी की बैठक किया गया तथा विभिन्न थानाक्षेत्र में पैदल गश्त कर जायजा लिया गया है तथा समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जा चुका है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ सतत संवाद स्थापित कर समन्वय बनाए रखा जा रहा है। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण जिम्मेदारी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा समस्त सम्मानित नागरिकों से अपील की जाती है कि वे होली पर्व को प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएँ तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे त्यौहार को सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!