


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय, सागर में ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। तत्पश्चात् देशभक्ति एवं संगठनात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत विशाल “ध्वज यात्रा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष श्याम तिवारी, सागर लोकसभा सांसद डॉ. लता वानखेड़े, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष याकृति जडिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का विशेष संचार हुआ। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मूल विचारधारा, राष्ट्रसेवा के संकल्प एवं पार्टी की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का दृढ़ निश्चय किया तथा “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प दोहराया।










