A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कैमुर में दिशा की बैठक सांसद मनोज कुमार विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

100091105

 

 

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

कैमूर, 06 अप्रैल 2026:

जिले में आज दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सासाराम लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री मनोज कुमार ने की। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए सिविल सर्जन, कैमूर को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी अस्पतालों में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनिवार्य प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी विद्यालयों में छात्रों के लिए पर्याप्त क्लासरूम, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

वहीं, जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में रह रहे बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उद्यान विभाग के कार्यों के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए जिला उद्यान पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विभागीय योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाई जाए।

आईसीडीएस से संबंधित समीक्षा के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी विद्यालयों से जोड़ा जाए तथा इन केंद्रों का नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाए।

गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को निर्देशित किया गया कि पहाड़ी एवं मैदानी दोनों क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर टैंकर की व्यवस्था भी की जाए।

बैठक में भभुआ विधायक श्री भरत बिन्द, रामगढ़ विधायक श्री सतीश सिंह यादव, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रिंकी सिंह, नगर परिषद भभुआ के सभापति, नगर पंचायत कुदरा के मुख्य पार्षद, विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख एवं नामित सदस्यगण सहित जिला पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!