जावरा—जब से नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने यहां पदभार ग्रहण किया, तब से आए दिन भाजपा पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों में उनसे मुलाकात की होड़ सी मची हुई है। मजेदार बात यह है कि ये लोग अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर अकेले-अकेले ही सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस से मिलने पहुंच रहे हैं। भाजपा नगर पालिका परिषद में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। साथ ही भाजपा ने गत दो साल से नपा में नेता विपक्ष की घोषणा नहीं की। शायद यही वजह है कि भाजपा पार्षदों में एकजुटता का अभाव नजर आ रहा है। जिसे देखो वही मुंह उठाकर हाथ में कागज का टुकड़ा पकड़े नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ को थमा फ़ोटो खिंचाते दिख जाता है। ज्ञात रहे कि पार्षद अनिल मोदी, पार्षद पिंकी सोनू यादव ने अलग-अलग समय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मिलकर समस्याओं के बारे में चर्चा की। इसके बाद पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कसानिया ने हंसते हुए सीएमओ से भेंटकर नगर की समस्या के सम्बंध में पत्र सौंपा और फ़ोटो खिंचवाया। जबकि दो दिन पहले ही पार्षद रजत सोनी, पार्षद शिवेन्द्र माथुर के साथ पार्षद प्रतिनिधियों आरडी धाकड़, दशरथ कसानिया व सोनू यादव ने सोनिस से मुलाकात कर अपने-अपने वार्ड की प्रमुख समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था। इस पर सीएमओ ने इन लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि इस मामले में जल्द ही मेट, दरोगा की बैठक बुलाकर सफाई व्यवस्था सुचारू बनाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा से लेकर पार्टी कार्यालय तक ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया
09/07/2026
उर्वरक के सिवाय अन्य व्यापार में लिप्त प्रतिष्ठानों पर कारवाई, 06प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद्द l
09/07/2026
नगर पंचायत मल्हार में पीने का पानी का हो रहा है किल्लत
09/07/2026
नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग की दिशा में निर्णायक पहल
09/07/2026
बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है।
09/07/2026
देहरादून जिले में 3 इंस्पेक्टर व 30 सब इंस्पेक्टरों के तबादले;भरत सिंह रावत की जगह नवीन जोशी ऋषिकेश कोतवाली के एसएसआई
09/07/2026
अगर इन जगहों पर जमीन खरीदने की सोच रहे है तो जरा यह खबर पढ़ लें;प्रशासन ने यहां भूमि की खरीद-फरोख्त और भू उपयोग परिवर्तन पर लगाई रोक
09/07/2026
श्री राममंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन
09/07/2026
भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण।
09/07/2026
शहर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में झिंझरी तलाब परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!