A2Z सभी खबर सभी जिले की

सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

बिहार में सम्राट सरकार!

*बिहार में सम्राट सरकार* 

*सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ*

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़।

सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उनके साथ जेडीयू की तरफ से बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने से पूर्व सम्राट चौधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की। राज्‍यपाल अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। करीब दो दशकों बाद नीतीश सरकार के स्थान पर सम्राट सरकार का परिवर्तन हुआ है। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग रहेंगे। विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभाग मिले हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यही विभाग बाकी मंत्रियों में बंटेंगे। तब तक तीनों मंत्री ही इनकी जिम्मेदारी संभालेंगे। शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को हाँथ जोड़कर प्रणाम किया, पैर छुये आशीर्वाद लिया।

FB IMG 1776264899635

FB IMG 1776264899635

FB IMG 1776241350788 FB IMG 1776264784888 FB IMG 1776241362783 FB IMG 1776264842931

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने कहा, कभी-कभी ईश्वर की कृपा होती है। हमने कई पार्टियों के लिए पूरी लड़ाई लड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली। आज अमित शाह, नरेंद्र मोदी और नीतीश जी की कृपा से सम्राट आगे बढ़ गया। मेहनत रंग लाती है जो मेहनत करेगा वही आगे बढ़ेगा।

FB IMG 1776264800653 FB IMG 1776241356383 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!