A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*किशनपुर सहकारी समिति का हुवा उद्घाटन*

*किशनपुर सहकारी समिति का हुवा उद्घाटन*

*किशनपुर सहकारी समिति का हुवा उद्घाटन*

 

IMG 20260415 WA0600

तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्युज चैनल

पिथौरा- नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटी मर्यादित किशनपुर का आज वर्चुवल उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया।किशनपुर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरर्षोत्तम घृतलहरे अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिंहा विशेष अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी रिबीकांती बरिहा कृषक सहकारी समिति पिथौरा के अध्यक्ष विजयराज पटेल युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक भाजपा नेता सिताराम सिंहा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू चम्पेश्वर साहू मिनिकेतन पटेल डिगेश प्रधान सतीश प्रधान ने भारत माँ के छाया चित्र पर पूजा अर्चना माल्यार्पण कर उत्घाटन समारोह का शुभारंभ किया।

 

उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुवे मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरषोत्तम घृतलहरे ने नवीन सहकारी समिति की बधाई देते हुवे कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा किसानों के हित में कार्य करती है।अब किसानों को खरीदी के साथ साथ खाद बीज व कृषि सामग्री लोन यही आसानी से मिल जायेगा ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिंहा ने कहा आप सबकी सुविधाओ का ध्यान रखते हुवे हमारी सरकार ने नवीन समिति खोली है विशेष अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की सुविधाओ को ध्यान रखते हुवे आज किशनपुर समेत 515 नवीन सहकारी समितियों का शुभारंभ वर्चुवल माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने किया है ताकि आप सबको सुगम व सुव्यवस्थित व्यवस्था मिले विशेष अतिथि सहकारी समिति अध्यक्ष विजयराज पटेल ने कहा कि अब आप सबको लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी सहकारी समिति से संबंधित सभी कार्य अब आसानी से होंगे।समारोह को भाजपा नेता सिताराम सिंहा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू ने भी संबोधित किया।समारोह का संचालन जगतराम प्रधान ने किया एवं आभार प्रदर्शन सरपंच रिबीकांती बरिहा ने किया।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्णकुमार डड़सेना रामकृष्ण मने मनोज ठाकुर नरेश सोना नरेश महंती सरिता साहू ब्रजेश प्रधान रितेश प्रधान मोहित निषाद योगेश कुमार साहू लालबिहारी प्रधान समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!