A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

चौकी कालांवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

IMG 20260415 WA0453

रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति
दिनांक 15-4-26
स्थान कालावाली
जिला सिरसा
*चौकी कालांवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*मंडी कालांवाली में तेजधार हथियार से हमला कर नगदी लूटने की वारदात में वांछित दूसरा आरोपी किया काबू*
डबवाली 15 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चौकी कालांवाली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है । अनाज मंडी कालांवाली में तेजधार हथियार से हमला कर दो लाख रुपये नगदी लूटने व जान से मारने की धमकी देने की वारदात में संलिप्त वांछित आरोपी गुरपिन्द्र सिंह उर्फ बिन्द्र निवासी दादू को काबू किया है ।
इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी कालांवाली पीएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि दिनांक 16.01.2026 को शिकायतकर्ता सुखबीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी कुरंगावाली जिला सिरसा ने शिकायत दी कि 16 जनवरी को वह अपने मोटरसाइकिल पर अनाज मंडी कालांवाली में स्थित एचडीएफसी बैंक से दो लाख रूपये की नगद राशि निकालकर रेलवे फाटक से होकर जा रहा था । तभी उक्त आरोपी अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर आया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया । जब वह मोटरसाइकिल छोड़कर अनाज मंडी की ओर भागा तो एक मोटरसाइकिल पर सवार अन्य आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया । जो उक्त आरोपी द्वारा अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर उससे दो लाख रूपये की नगद राशि लूट ली । जब शिकायतकर्ता ने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए ।
जो आरोपियों के खिलाफ थाना कालांवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) 309(6) व 351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी ।
जो जांच के दौरान उनकी टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए 29 मार्च को आरोपी जबरजंग सिंह निवासी दादू को गिरफ्तार कर लिया गया। जो अब इस मामले में वांछित आरोपी गुरपिन्दर सिंह को गिरफ्तार किया गया है । बीते दिवस आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया । । रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया जो आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!