A2Z सभी खबर सभी जिले की

पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर के 10 वी में 86.06% एवं 12 वी का 98.95% रहा परीक्षा परिणाम

मंडला मोहगांव ब्लॉक के सिंगारपुर विद्यालय के बच्चों की मेहनत लाई रंग प्रदेश में हुआ नाम रोशन

मंडला जिले के मोहगांव विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वार आयोजित बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वी एवं 12 वी के छात्र छात्राओं ने अपनी लग्न मेहनत और शिक्षकों के द्वारा सतत शैक्षणिक प्रयास से विद्यालय का परीक्षा परिणाम कक्षा 10 वी में 86.06% और कक्षा 12 वी में 98.95% रहा है विद्यालय से कक्षा 12 वी के छात्र गुलशन वरकड़े 86.4% और 10 वी के छात्र इंद्रेश तेकाम ने 86.6% अंक से प्रथम स्थान प्राप्त किया है विद्यालय का बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं और पलकों अभिभावकों को विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय बैरागी सरपंच श्रीमती अंजलि मरावी उपसरपंच श्री राजेश चक्रवर्ती श्री राजेन्द्र दुबे तीरथ यादव समाजसेवी श्री हीरा सिंह उईके विद्यालय के सभी सदस्य और और ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है IMG 20260416 WA0470

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!