A2Z सभी खबर सभी जिले की

जेएमएस कॉलेज में एम यू का पहला सात दिवसीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक हुआ समापन।

मुंगेर

बिहार मुंगेर जीएमएस कॉलेज मुंगेर में सात दिवसीय स्पेशल कैंप के अंतिम दिन प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सत्यजीत सिंह की अध्यक्षता में तथा अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी मोहम्मद तबारक अंसारी के संचालन में समापन समारोह मनाया गया मुख्य अतिथि के रूप में एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर मुनेंद्र कुमार सिंह मुंगेर विश्वविद्यालय आमंत्रित थे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर हरिश्चंद्र शाही विजय कुमार रंजीत कुमार इत्यादि आमंत्रित थे। अतिथियों को गमला का पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एन एस एस के गीत से किया गया सभी स्वयंसेवकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं प्रतियोगिता में भाग लिए हुए प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ शाही ने कहा कि यही जज्बा सालों भर रहनी चाहिए क्योंकि इसका मूल मंत्र है सेवा भाव। यह स्पेशल कैंप 7 दिनों तक 15 4.2026 से लेकर 21 4.26 तक चला इस कार्यक्रम का मुख्य विषय पर्यावरण संरक्षण था। इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी और 50 की संख्या में एन एस एस स्वयंसेवक मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!