
राजपाल सिंह प्रजापति (फाइल फोटो)।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कांठ मंडल अध्यक्ष, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी, वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रजापति समाज के नगर अध्यक्ष, पूर्व सभासद, बम बटक एकता मंच के संरक्षक एवं कर्मठ समाजसेवी राजपाल सिंह प्रजापति एक हादसे का शिकार हो गए और जिससे उनका आकस्मिक निधन हो गया और नगर व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और दुखी परिजनों को सांत्वना दी।

बता दें कि कांठ नगर के मौहल्ला महमूदपुरा निवासी राजपाल सिंह प्रजापति भाजपा के अलावा भी सामाजिक क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। नगर पंचायत अध्यक्ष के गत चुनाव में वह चंद वोटो से पराजित होकर दूसरे नंबर पर रहे थे। वह दवे, कुचले, पिछड़े लोगों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते थे। अपनी मृदुल भाषा एवं समाज सेवा से वह नगर व क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय हो गए थे। अब एक हादसे का शिकार होने के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया। जब यह सूचना क्षेत्र में फैली तो शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए भाजपा के साथ ही प्रत्येक धर्म, समाज व जाति के लोग उनके आवास पर उमड़ पड़े। राजपाल सिंह प्रजापति के निधन से कांठ नगर व क्षेत्र में शोक की लहर है। अपने पीछे वह अपने पुत्र कृष्ण अवतार, विष्णु अवतार, सौरभ कुमार सहित एक बेटी व परिवार को रोता विखलता छोड़ गए हैं। सैकड़ों की संख्या में मौजूद सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस दौरान उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह गोला, भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल, पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, गन्ना समिति चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उपाध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह विश्नोई, भाजपा जिला महामंत्री नवीन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चकित चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री राजन विश्नोई, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह जाटव, कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रिजवान अल्वी, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार भदौरिया, युवा पत्रकार/कांठ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव पंकज कुमार, संरक्षक संजय यादव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्यवान सिंह राजपूत, अभय विश्नोई, मोनू विश्नोई बजरंगी, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजीव सिंह, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रशेखर यादव, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा, विकास शर्मा, सूरज सिंह, मधु चौहान, प्रमोद चौहान, देवेंद्र चौहान, अनुज विश्नोई, पूर्व चेयरमैन अजयवीर सिंह उर्फ पप्पू, बम बटक एकता मंच के अध्यक्ष देवराज सिंह, खालिद हक्कनी, AIMIM नेता जुल्फिकार अहमद, पुष्पेंद्र विश्नोई, डॉक्टर अनुज चौधरी, आरएसएस के जिला संघचालक कृष्ण गोपाल सिंह, जिला व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र सिंह, सभासद चमन सिंह गोला, प्रमोद चौहान डॉक्टर नेपाल सिंह, वीर सिंह सैनी, अंगद सिंह, शाहिद हुसैन आदि हजारों की संख्या में लोगों सम्मिलित होकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।











