
*गंगाघाट के पोनी रोड कटरी इलाके में भू-माफियाओं का खेल, सरकारी जमीन पर की जा रहा प्लॉटिंग*
*गंगाघाट।* नगर के पोनी रोड कटरी इलाके के मझरा पीपर खेड़ा में भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग कर रहे हैं स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते भू-माफिया करोड़पति बनते जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक कटरी क्षेत्र में चिन्हित सरकारी और ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से खेतों को काटकर प्लॉट बनाए जा रहे सस्ते दामों का लालच देकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को प्लॉट बेचा जा रहा मौके पर बिना नक्शा पास कराए सड़क, नाली और बिजली के खंभे तक लगा दिए जाते हैं ना ही कृषिक भूमि को आकृषिक कराने के लिए धारा 80 की कार्यवाही कराई जाती है जिससे करोड़ों रूपये की राजस्व की क्षति होती है
*राजस्व विभाग की चुप्पी पर सवाल*
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी राजस्व विभाग और प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी का फायदा उठाकर भू-माफिया बेखौफ होकर सरकारी जमीन को बेच रहे हैं। कुछ साल पहले तक सामान्य स्थिति वाले लोग आज आलीशान गाड़ियों और मकानों के मालिक बन गए हैं।
*फर्जी कागजात का खेल*
बताया जा रहा है कि भू-माफिया फर्जी दस्तावेज और एग्रीमेंट के सहारे प्लॉटिंग कर रहे हैं। खरीदारों को रजिस्ट्री का झांसा देकर सिर्फ स्टांप पर लिखा-पढ़ी कर कब्जा दिला दिया जाता है। बाद में विवाद होने पर खरीदार ठगा रह जाता है।
*प्रशासन से कार्रवाई की मांग*
क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से मांग की है कि मझरा पीपर खेड़ा की सरकारी जमीन की पैमाइश कराई जाए और अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते अंकुश नहीं लगा तो कटरी क्षेत्र की सैकड़ों बीघा सरकारी जमीन भू-माफियाओं के कब्जे में चली जाएगी।









