


महराजगंज।
महराजगंज 24अप्रैल2026। देवलाली कन्या इंटर कालेज बांसपार बैजौली एक ग्रामीण अंचल का विद्यालय है जिसमे अच्छी शिक्षा व्यवस्था है सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं वेल एजुकेटेड है इसी का परिणाम है कि यहां के छात्र- छात्रा हर बर्ष परीक्षा के परिणाम में अच्छा प्रदर्शन करते है ग्रामीण अंचल का विद्यालय होने के बावजूद यहां अच्छी शिक्षा प्रदान किया जाता है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्र छात्राओं ने स्कूल का मान बढ़ाया है। विद्यालय की हाईस्कूल छात्रा सबिता ने 85% एवं ने नेहा ने 83%,चन्दन ने 80%व संजना ने 79%अंक अर्जित कर स्कूल की प्रतिष्ठा को बढ़ाया इसी क्रम में इन्टरमीडिएट में निर्जला ने 85%व रूचि ने83%व आरती ने 82%व। अविनाश ने 75% चांदनी ने 74.5%अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।


इस परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर ठाकुर प्रसाद बर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी है और उन्हें और अच्छा प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया।साथ ही साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने भी छात्र छात्राओं को इस अवसर पर बधाई दी एवं उन्होंने ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य ईश्वर चंद्र निगम व बरिष्ट अध्यापक धर्मराज गौतम ओमप्रकाश अनुराग मिश्रा रामवृक्ष यादव गंगा प्रसाद भारती अक्षय विश्वकर्मा श्रीमती सुधा व ओमप्रकाश पटेल आनन्द त्रिपाठी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
[yop_poll id="10"]





