A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ विधायक बोले जनता की समस्याओं का निस्तारण ही उनकी प्राथमिकता

विधायक ने कैंप कार्यालय पर सुनी लोगों की समस्याएं, अ​धिकारियों से की बात, लोगों को बताई पार्टी की उपल​ब्धियां

1 1
कांठ में लोगों की समस्याओं को सुनते विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर।   
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)।
कांठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कांठ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, राजस्व, पुलिस प्रशासन तथा अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा। जिन पर विधायक ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रभावी समाधान कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण ही उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव तेजी से नजदीक आ रहा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से पूरी ऊर्जा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और पूर्ववर्ती सपा सरकार में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के आदर्शों एवं संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, अंजार चौधरी, डॉ. दानिश, अमजद, पूर्व चेयरमैन आबिद हुसैन, रिजवान, सहल, सकलैन चौधरी, हम्माद चौधरी, कुतुबुद्दीन, वसीम आदि उप​स्थित रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।  

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!