
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
24 अप्रैल 2026
गाड़ोवली हरिद्वार में रिंग रोड के सर्विस रोड पर श्री सन्नी पंजाबी द्वारा लगभग 4 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

हरिद्वार सराय में रिंग रोड रेलवे फाटक से पहले श्री रबीश अहमद द्वारा लगभग 08 – 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
रोहालकी हरिद्वार में रिंग रोड के सर्विस रोड पर श्री सौरभ त्यागी द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गए है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध प्लॉटिंग कों पुलिस बल की उपस्थिति में ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए ।









