
भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठा कार्यकर्ताः अम्बेडकर सर्किल पर हाथ में तख्ती लेकर बैठा, बोला अपमान किया कार्रवाई हो, आश्वासन मिला तो 05 घंटे बाद उठा
भाजपा किसान मोर्चा पाली के सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक अजय चौहान हाथ में तख्ती लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी के खिलाफ धरने पर बैठ गए। वे शाम करीब पांच बजे धरने पर बैठे जो रात करीब 10 बजे आश्वासन के बाद उठे। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व पार्षद किशोर सोमनानी, नरेश मेहता आदि ने उनसे समझाइश की तब वे धरने से उठे।जहां उन्होंने राकेश पंवार को भाजपा एससी मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर आभार जताया था। वहां उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी मिले। जिन्होंने उसके साथ
गलत व्यवहार किया। आरोप है कि अपशब्द कहे और धमकाया। इससे आहत होकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वे शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अम्बेडकर सर्किल पर धरने पर बैठे है। पूर्व विधायक व अन्य भाजपा पदाधिकारियों की समझाइश के बाद रात करीब 10 बजे धरने से उठे।उनका कहना है कि इस संबंध में सरगरा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेटर लिखकर शिकायत की है। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी से उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।






