
धनबाद
एकदिवसीय बंदी की घोषणा
प्रिय व्यापारी बंधुओं, नमस्कार।
केंदुआ स्थित धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क *NH-32* के परिचालन को पुनः शुरू करने तथा क्षेत्र में हो रहे गैस रिसाव को बंद कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं BCCL प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए *दिनांक 25/04/2026 (शनिवार) को सुबह से संध्या 5 बजे तक एकदिवसीय बंदी* की घोषणा की जाती है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं, केंदुआडीह थाना के पास बैरिकेडिंग लगाकर प्रशासन द्वारा NH-32 मार्ग को बंद कर दिया गया है। अब तक न तो प्रशासन और न ही BCCL प्रबंधन द्वारा सड़क चालू करने एवं गैस रिसाव रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
अतः आप सभी व्यापारी बंधुओं से अपील है कि अपने-अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखें एवं अधिक से अधिक संख्या में *केंदुआडीह थाना (भू-धसान स्थल) के समीप “कोयलांचल बचाओ संघर्ष समिति”* द्वारा आयोजित धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
आपकी एकजुटता ही इस जनहित आंदोलन को सफल बनाएगी।
🙏
*निवेदक:*
1. केंदुआ पुल चैंबर ऑफ कॉमर्स
2. छाताटांड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, केंदुआ बाजार
3. लोयाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स
4. पुटकी चैंबर ऑफ कॉमर्स
5. धनबाद जिला थोक वस्त्र विक्रेता संघ









