A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

जनता भू-धसान और गैस रिसाव से त्रस्त, सांसद ढुल्लू महतो एयरपोर्ट की राजनीति में मस्त — आखिर कब देंगे जवाब

धनबाद
क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धसान और गैस रिसाव से आम लोगों की जान सांसत में है। लोग हर दिन डर के साए में जीने को मजबूर हैं, घरों में दरारें पड़ रही हैं और कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लेकिन ऐसे गंभीर हालात में भी माननीय सांसद ढुल्लू महतो जनता की सुरक्षा छोड़कर एयरपोर्ट के मुद्दे पर राजनीति करने में व्यस्त नजर आ रहे हैं।

सांसद ढुल्लू महतो से पहला तीखा सवाल:
जब क्षेत्र की जनता अपनी जान बचाने की जद्दोजहद कर रही है, तब आप भू-धसान और गैस रिसाव जैसे जानलेवा मुद्दों पर सड़क पर उतरकर संघर्ष क्यों नहीं कर रहे? क्या जनता की सुरक्षा से ज्यादा आपके लिए एयरपोर्ट की राजनीति महत्वपूर्ण हो गई है?

दूसरा तीखा सवाल:
केंद्र सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि बोकारो और धनबाद की दूरी कम होने के कारण दो एयरपोर्ट संभव नहीं हैं, फिर भी बार-बार इसी मुद्दे को उठाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश क्यों की जा रही है? क्या यह सिर्फ राजनीतिक दिखावा नहीं है?

तीसरा तीखा सवाल:
यदि वास्तव में क्षेत्र के विकास की चिंता है, तो पहले से स्वीकृत बोकारो एयरपोर्ट को चालू कराने के लिए अब तक कौन-सा ठोस परिणाम सामने आया? केवल धरना-प्रदर्शन और बयानबाजी से जनता को क्या लाभ मिला?

चौथा तीखा सवाल:
पूर्व कार्यकाल में स्वीकृत और पारित योजनाओं को अपना बताकर जनता के सामने श्रेय लेने की राजनीति क्यों की जा रही है? क्या सांसद महोदय यह मान बैठे हैं कि जनता को सच्चाई का ज्ञान नहीं है?

जनता की ओर से कड़ा और स्पष्ट संदेश:
अब जनता केवल भाषण और प्रदर्शन नहीं, बल्कि जमीन पर काम और ठोस परिणाम चाहती है।
भू-धसान, गैस रिसाव और जनसुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों की अनदेखी कर राजनीति करने वालों को जनता समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!