A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पचपेड़ी: हाइवा ने 4 साल के मासूम को कुचला मौके पर हुई मौत की आंकड़ों की कमी नहीं पचपेड़ी क्षेत्र में

संतनु कुमार कुर्रे की रिपोर्ट

पचपेड़ी: हाइवा ने 4 साल के मासूम को कुचला मौके पर हुई मौत… IMG 20260426 WA0008

 

 

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे 4 वर्षीय मासूम को हाइवा ने कुचल दिया जिससे मासूम की घटना स्थल में ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिस्दा में शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास सड़क किनारे खेल रहे मासूम सतीश शुक्ला पिता सुरेश शुक्ला उम्र 4 को पचपेड़ी तरफ से जोंधरा की ओर जा रही हाइवा क्र. CG 10 BU 8567 के चालक ने लापरवाही एवं तेजी पूर्वक से वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी, जिससे हाइवा के चक्के के नीचे आने से मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पास में ही छिपे ड्राइवर को गिरफ्तार कर अपने अभिरक्षा में ले लिया है। वही घटना की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने मस्तूरी – जोंधरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों का जमावड़ा लग गया मौके पर पहुंचे पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह तहसीलदार नीलम पिस्दा एवं मस्तूरी एसडीओपी लाल चन्द मोहले,मस्तूरी थाना प्रभारी कृष्णचंद सीदार , मल्हार चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ,मौके पर पहुंच पुलिस द्वारा परिजनों को चक्काजाम न करने की समझाइश दी गई जिसके बाद 30 मिनट बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।तब जाकर सड़क बहाल हुआ

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!