
धनबाद
मधुबन थाना क्षेत्र महेशपुर कोलियरी श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी कोल डिपो में कोयला को लेकर ग्रामीणों को आपस में झग़डा देखने को मिला बताया जाता है कि श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी अपनी कोल स्टॉक के लिए सिनीडीह में डीपो बनाया है जहां लाखों टन कोयला जमा है जिसमें ग्रामीण रात के अंधेरे में सौकडो टन कोयला रात के उजाले में चोरी करते हैं
और कोयला सुबह मोटरसाइकिल के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर पहुंचाया जाता है जहां से ट्रक में लोड होकर विभिन्न स्थानों में भेजा जाता है बीसीसीएल का करोड़ों रुपया का रेवेन्यू का नुकसान हो रहा है बीसीसीएल की ओर गार्ड का भी व्यवस्था नहीं है आउटसोर्सिंग की ओर से गार्ड का व्यवस्था की गई है लेकिन ग्रामीण डरा धमका कर कोयला चोरी करते हैं कोयला लेने में आपस में ही ग्रामीण झगड़ा करते रहते हैं कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है



