A2Z सभी खबर सभी जिले की

आलापुर सीट से समाजवादी पार्टी की भावी प्रत्याशी के रूप में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है – सुनीता सोनकर।

*राजनीतिक ग्राउंड रिपोर्ट | राजेसुल्तानपुर, अंबेडकरनगर*

*एंकर*: नमस्कार, आप देख रहे हैं Rjnews… चलिए अब रुख करते हैं अंबेडकरनगर की आलापुर विधानसभा सीट का, जहाँ 2027 की सियासी बिसात अभी से बिछने लगी है।

*रिपोर्टर ग्राउंड से*:
आलापुर सीट से समाजवादी पार्टी की भावी प्रत्याशी के रूप में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है – सुनीता सोनकर।IMG 20260427 144513

सुनीता सोनकर, स्वर्गीय श्री भीम प्रसाद सोनकर की पुत्र वधू हैं। भीम प्रसाद सोनकर ने 2012 से 2017 तक आलापुर से सपा विधायक के रूप में जनता की सेवा की। उससे पहले 1996-2002 में वो जहाँगीरगंज सीट से भी विधायक रह चुके थे। 23 फरवरी 2021 को आजमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।

*विजुअल*: भीम प्रसाद सोनकर की पुरानी तस्वीर, सुनीता सोनकर जनसंपर्क करती हुईं

*रिपोर्टर*:
स्व. भीम प्रसाद सोनकर अपने कार्यकाल में 79,846 वोट पाकर विधायक बने थे। उनके प्रयास से क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा जैसे कई विकास कार्य हुए। उनकी राजनीतिक विरासत को अब सुनीता सोनकर आगे बढ़ा रही हैं।

हाल ही में भीम प्रसाद सोनकर की पुण्यतिथि कार्यक्रम में सुनीता सोनकर मुख्य रूप से शामिल रहीं और क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद किया।

*बाइट – स्थानीय समर्थक*:
“भीम प्रसाद जी ने हमेशा गरीबों की आवाज उठाई। बहू सुनीता जी भी उसी रास्ते पर चल रही हैं। हम चाहते हैं 2027 में उन्हें मौका मिले।”

*रिपोर्टर*:
बता दें कि आलापुर सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। वर्तमान में यहां से सपा के त्रिभुवन दत्त विधायक हैं, जो 2022 में 74,165 वोट पाकर जीते थे।

सुनीता सोनकर पिछले कुछ महीनों से लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। स्व. भीम प्रसाद सोनकर के नाम और उनके किए कामों के सहारे वो गांव-गांव जनसंपर्क कर रही हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 2027 विधानसभा चुनाव के लिए वो सपा से टिकट की प्रबल दावेदार हैं।

*एंकर*:
तो ये थी राजेसुल्तानपुर से सुनीता सोनकर की सियासी सक्रियता की रिपोर्ट। आलापुर की सियासत में आने वाले दिनों में क्या रंग लाती है, इस पर Rjnews की नजर बनी रहेगी।

जुड़े रहिए हमारे साथ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!