उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

जवानों को मिली दीक्षा, संभालेंगे सुरक्षा की कमान

सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड रविवार को सुबह आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने परेड की सलामी ली गई एवं मान-प्रणाम ग्रहण किया गया।

इस अवसर पर परेड में सम्मिलित हुए कुल 299 प्रशिक्षु आरक्षियों को पद और उसकी गरिमा के साथ कर्तव्यों के प्रति सजगता व सेवाभाव आदि की शपथ दिलाई गई। जनपद की कानून और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए यह जवान सदैव तत्पर एवं कार्यकुशलता काम करेंगे। यह जनपद के अलग-अलग थानों सुरक्षा की कमान संभालेंगे।मुख्य अतिथि डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने परेड में सम्मिलित 299 प्रशिक्षु आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी बहादुर जवान, उर्जावान, जिज्ञासु हैं।
आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि ये रिक्रूट आरक्षी अपने अभीष्ट कर्तव्य को बेहतर ढंग से संपादित करेंगें। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने जवानों को उनके कार्य का बोध कराया और फील्ड में काम कैसे करना है। विषम परिस्थिति में धैर्य रखते हुए कैसे ड्यूटी करना है, इसकी जानकारी दी।

उन्होंने अनुशासन को सबसे अहम बताया। परिवार के लोग भी इस कार्यक्रम के साक्षी बनाने के लिए पहुंचे थे। अंत डीएम ने सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर हौसला आफजाई की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!