A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ:- संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिला​धिकारी प्रशासन प्रशासन ने सुनी समस्याएं

78 फरियादियों ने दर्ज कराई अपनी-अपनी शिकायतें, आठ मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

IMG 20260502 120857701 2

कांठ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनते अ​धिकारी।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिला​​धिकारी प्रशासन मुरादाबाद संगीता गौतम ने क्षेत्र से आए तमाम फरियादियों की समस्याओं को सुना। यहां 78 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से मात्र आठ मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। अपर जिला​धिकारी प्रशासन ने दर्ज ​शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबं​​धितों को निर्देश दिए हैं।

IMG 20260502 112626810 HDR 2
कांठ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अ​धिकारियों को समस्याएं बताते फरियादी।     

मई महीने के प्रथम शनिवार को कांठ तहसील सभागार में आयोजित किए गए इस संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिला​​धिकारी प्रशासन संगीता गौतम की मौजूदगी में कांठ के उपजिलाधिकारी न्यायिक अमित मलिक, तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा सहित मौजूद विभिन्न विभागों के मौजूद अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान पूर्ति, विकास, पुलिस, बिजली, राजस्व, ​शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से संबंधित मामले दर्ज किए गए। सबसे अ​धिक ​शिकायतें बिजली, पूर्ति और राजस्व विभाग से संबं​धित रहीं। यहां 78 शिकायतें आई, जिनमें से अपर जिला​धिकारी प्रशासन ने आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष 78 शिकायतों की जांच कर समय पर निस्तारण करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए। इस अवसर पर सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, पूर्ति लिपिक अनुज कुमार, राजस्व निरीक्षक केदार सिंह, प्रमोद भटनागर, नेम सिंह, विनीत कुमार, योगेश कुमार, करतार सिंह, एसआई कांठ उमेशचंद्र मिश्रा, जेई बिजली अरविंद गुप्त, एबीएसए ​शिवम गुप्ता, डिप्टी रेंजर वन पुष्पेंद्र सिंह, एडीओ समाज कल्याण अवनीत कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ 

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!