महाराजगंज, 4 मई।खराब मौसम में भी हाई रहा भाजपाइयों का उत्साह। इंद्र देव ने भी भाजपा की जीत पर आशीर्वाद की बारिश किया। पश्चिम बंगाल और असम सहित विभिन्न राज्यों में संपन्न आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन और प्रचंड जीत के बाद जनपद महाराजगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। खासकर पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक विजय और असम में पुनः बहुमत मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह स्थिर और मजबूत सरकार चाहती है। पश्चिम बंगाल में मिली सफलता कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है, वहीं असम में पुनः बहुमत विकास और सुशासन की जीत है।सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह ऐतिहासिक विजय संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में कार्य किया है, जिसका परिणाम आज पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा के साथ आगे भी संगठन को मजबूत करने में जुटे रहें। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने अपने बयान में कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
आने वाले समय में भी कार्यकर्ता इसी उत्साह और समर्पण के साथ पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सहयोगी ओम प्रकाश पटेल, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानंदन पटेल, पूर्व जिला मंत्री गौतम तिवारी , जिला महामंत्री बबलू यादव, संजीव शुक्ला , सभासद राजीव द्विवेदी, सभासद मुरली निगम, राकेश अग्रहरी, सन्नी अग्रहरी, बलराम दुबे, लाल जी गुप्ता, अजय धर दुबे, इल्ताफ खान, सनत पांडेय, अजय पटेल, विष्णु मधेशिया, अरुणेश शुक्ला, गोविंद जायसवाल, नरेंद्र पटेल, रमेश वर्मा, वीरेंद्र लोहिया, राजू विश्वकर्मा, शिवाकांत गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।
विधानसभा में गूजी नरयावली की आवाज, विधानसभा में जनहित के महतवपूर्ण मुद्दों को विधायक लारिया ने प्रमुखता से उठाया
20/07/2026
नशे से दूरी हैं जरूरी 2.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ
20/07/2026
बुवाई पूरी, लेकिन ‘नमो किसान’ की किस्त अब तक नहीं; किसान पूछ रहे हैं – सम्मान या इंतज़ार?
20/07/2026
नायक तहसील डाल रहा है
20/07/2026
रास्ता भटकी महिला को दो मासूम बच्चों सहित डायल-112 एफआरवी स्टाफ ने सकुशल उसके ससुराल पहुंचाया
20/07/2026
कोयलांचल में CISF का बड़ा एक्शन, अवैध खनन और कोयला चोरी पर चला अभियान
20/07/2026
सी एंड एस इलेक्ट्रिक ने राजकीय इंटर कॉलेज, श्यामपुर में डिजिटल कंप्यूटर लैब की सौगात दी
20/07/2026
सी एंड एस इलेक्ट्रिक ने राजकीय इंटर कॉलेज, श्यामपुर में डिजिटल कंप्यूटर लैब की सौगात दी
20/07/2026
जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 7 युवक गिरफ्तार
20/07/2026
चित्रा निर्वाल बनी राठ की पहली महिला एसडीएम, संभाला पद राठ (हमीरपुर)। उ0प्र0 प्रांतीय सेवा की प्रशासनिक अधिकारी चित्रा निर्वाल ने आज राठ स्थित अपने कार्यालय में पहुँच उपजिलाधिकारी पद पर कार्यभार संभाल लिया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!