A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम पंचायत आमनदुला में जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री नल जल योजना का हाल ऐसा है कि टंकी भी सूखी पड़ी है

ग्राम पंचायत आमनदुला में जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री नल जल योजना का हाल ऐसा है कि टंकी भी सूखी पड़ी है और नलों में भी एक बूंद पानी नहीं। ऊपर बनी विशाल टंकी अब सिर्फ दिखावे की इमारत बनकर रह गई है, जबकि नीचे ग्रामीण पानी के लिए दर-दर
image 7
भटकने को मजबूर हैं। फोटो में साफ नजर आता है कि गांव में नल लगाए गए हैं, प्लेटफॉर्म भी बने हैं, लेकिन उनमें पानी का कोई अता-पता नहीं। टंकी खाली खड़ी है और नल सूखे-यानी पूरी व्यवस्था ही नाम के लिए चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना का लाभ उन्हें आज तक नहीं मिला। एक ग्रामीण ने व्यंग्य करते हुए कहा- टंकी देखकर लगता है पानी मिलेगा, लेकिन नल खोलो तो सिर्फ हवा ही मिलती हैमहिलाओं की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। उन्हें आज भी दूर

दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि कागजों में हर घर जल पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। हैंडपंपों की हालत भी कुछ खास नहीं-कहीं गंदगी, तो कहीं उपेक्षा। इससे साफ है कि व्यवस्था जमीन पर पूरी तरह लचर है। अब सवाल यह है-क्या योजना सिर्फफोटो और रिपोर्ट तक ही सीमित है? क्या जिम्मेदार अधिकारी कभी इन सूखी टॉकयों और नलों को देखेंगे? फिलहाल आमनदुला में जल जीवन मिशन नहीं,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!