A2Z सभी खबर सभी जिले की

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए लोगो के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे डीएलसीसी बैठक में रोजगारमूलक बैंक लिंकेज एवं स्वरोजगार प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

मंडला जिला बैंक सहकारी समिति की बैठक संपन्न

मंडला कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के अध्यक्षता में जिला स्तरीय डीएल सीसी जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें रोजगारमूलक योजनाओं किसान क्रेडिट कार्ड बैंक लिंकेज तथा स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई जिला योजना भवन में आयोजित इस बैठक सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी संयुक्त कलेक्टर हुनेंद्र घोरमारे आरबीआई मैनेजर श्रीकांत शर्मा एल डी ओ श्री अंकुश सिन्हा जिला प्रबंधक नाबार्ड देवव्रत पाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न बैंक के जिला समन्वयक उपस्थित रहे बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं को प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पात्र एवं हितग्राहियों के चयन के लिए एरिया मैपिंग सुनिश्चित की जाए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि वर्तमान समय रोजगारमूलक योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए अनुकूल है तथा बैंकर्स विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वयन करें उन्होंने बैंकर्स से अपेक्षा जताते हुए कहा है कि स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमानुसार बैंक स्वीकृत प्रदान करें तथा स्वीकृत प्रकरणों में ऋण वितरण की कार्यवाही समय सीमा में सुनिश्चित करें कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया FB IMG 1778251947983

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!