A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी गया की अध्यक्षता मे भारत की जनगणना 2027के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना )के सफल क्रियान्वयन हेतु विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई l

गया, 09 मई 2026, जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सभी चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीण एवं शहरी), गया तथा सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के साथ भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, सुपौल द्वारा भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (दिनांक 02.05.2026 से 31.05.2026) के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समयावधि में कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सभी चार्ज जनगणना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रगणकों की उनके आवंटित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए प्रतिदिन मकान सूचीकरण का कार्य संपादित कराएं तथा संबंधित पर्यवेक्षकों द्वारा कार्य का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करें।
सभी चार्ज जनगणना अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सभी HLB में कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया।
सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने आवंटित प्रखंड एवं संबद्ध नगर निकाय क्षेत्रों का नियमित क्षेत्र भ्रमण कर जनगणना कार्यों का अनुश्रवण करें तथा संबंधित चार्ज जनगणना अधिकारियों के कार्यों की सतत समीक्षा सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!