A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही, बंद राहतगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसों को किया जब्त

FB IMG 1778586317598सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए बंद राहतगढ़ बस स्टैंड परिसर में अवैध रूप से खड़ी यात्री बसों को जप्त किया गया। उल्लेखनीय है कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं नवीन बस स्टैंड मोतीनगर से संचालन सुनिश्चित करने हेतु 8 मई 2026 से राहतगढ़ स्थित पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन पूर्णतः बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद कुछ बस संचालकों द्वारा आदेशों की अवहेलना कर पुराने बस स्टैंड परिसर में बसें खड़ी कर सवारी भरने का कार्य किया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी एवं परिवहन विभाग के संयुक्त दल ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से खड़ी बसों को जप्त करने की कार्यवाही की गई । अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित है। सभी बसों का संचालन केवल नवीन बस स्टैंड मोतीनगर से ही किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा एवं सुगम यातायात हेतु यह व्यवस्था लागू की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आंगे भी सतत रूप से जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी बस संचालकों से अपील की है कि वे प्रशासन के आदेशों का पालन करें तथा निर्धारित नवीन बस स्टैंड से ही बसों का संचालन करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!