A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना चौक क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 65,481 रुपये करायें वापस

FB IMG 1778598557881

चौक बाजार/ महराजगंज।

महराजगंज: थाना चौक क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 65,481 रुपये वापस कराए हैं।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता श्री चित्रांगद चौरसिया पुत्र सिब्बन लाल वर्मा निवासी चैनपुर थाना चौक जनपद महराजगंज के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के माध्यम से 95,481 रुपये की ठगी हुई थी। घटना के बाद पीड़ित द्वारा तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर थाना चौक साइबर सेल टीम ने तत्काल विधिक कार्रवाई शुरू की। टीम के अथक प्रयास और पीड़ित की सतर्कता के चलते 65,481 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए।

महराजगंज पुलिस ने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी थाना/साइबर सेल में शिकायत करने की अपील की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!