

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर श्री सिद्धबली गुरु जी सेवा संस्थान के द्वारा कांठ विधानसभा क्षेत्र के सेरूआ धर्मपुर चौराहा अगवानपुर कांठ रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया।

संस्थान के संस्थापक अरविंद चौधरी गुरु जी ने कहा की सुबह मौसम काफी खराब होने के कारण भी कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया। क्योंकि यह कलयुग के जागृत देवता हनुमान जी महाराज का कार्यक्रम है, इसमें सब उनकी मर्जी है। मंगलवार को कार्यक्रम के क्रम में सबसे पहले सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद हनुमान जी की आरती की गई। दीप प्रजवलित कर मां भारती भारत माता को प्रणाम कर भोग लगाकर भंडारे में प्रसाद का वितरण किया।

इस अवसर पर अरविंद चौधरी गुरु जी ने कहा कि संस्थान का एक ही उद्देश्य है, सच्ची सेवा और सबका सम्मान। क्योंकि समाज सेवा करना ही भगवान का कार्य करना है, इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अवदेश बिश्नोई, रविंद्र राणा, महेश बिश्नोई, मुकुल बिश्नोई, सौरभ बिश्नोई, राहुल बिश्नोई, अंशुल गुप्ता, विवेक बिश्नोई, राजीव बिश्नोई, हरिओम बिश्नोई, विपिन चौधरी, उदय चौधरी, अभिमन्यु चौधरी, राम रतन, वेद प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ





