A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस महानिरीक्षक मगध प्रमंडल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा रेड क्रॉस गाँधी मैदान गया मे पुलिस पब्लिक संबाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया l

पुलिस महानिरीक्षक, मगध प्रमंडल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा आज दिनांक 13.05.2026 को रेड क्रॉस गांधी, मैदान, गया में पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास तथा सहयोगात्मक संबंधों को और सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गया पुलिस द्वारा आम नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द कायम रखने एवं पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गया जी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!