A2Z सभी खबर सभी जिले की

मां गंगा को मां गंगा के नामों से तिलक करने की तैयारी

मनीषा सुरी जिला संवाददाता हरिद्वार

मां गंगा को मां गंगा के नामों से IMG 20260513 WA0076तिलक करने की तैयारी

 

हरिद्वार क्षेत्र में सभी फ्लाईओवर,गंगा ब्रिज हो मां गंगा जी के अलग अलग नाम पर –

आत्मचिंतनम् परिवार एवं मनु मन कि आवाज फाउंडेशन द्वारा हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को आगामी कुम्भ के आयोजन से पूर्व बने फ्लाई ओवर, ब्रिज और गंगा सेतु आदि के नाम मां गंगा के विभिन्न नामों पर रखने का दिया प्रस्ताव ज्ञापन ।और कुछ उपयोगी और सार्थक नाम सुझाए गए….

क्योंकी हरिद्वार एक धार्मिक, आध्यात्मिक और मां गंगा की नगरी है और इसकी पहचान भी गंगा जी के नाम से ही है और हरिद्वार में आने वाले तीर्थ यात्री जब इस गंगा नगरी में प्रवेश करते हैं तो इन सेतु और फ्लाइओवर से होकर ही हरिद्वार में प्रवेश करते हैं आने वाले यात्रियों को भी इस धार्मिक नगरी से प्रवेश का अनुभव हो तब इन अलग अलग सेतुओं से गुजरते हुए उन्हें हर पुल पर मां गंगा के नाम नजर आयेंगे । जिससे क्षेत्र की धार्मिकता और पवित्रता का अनुभव स्थानीय लोगों के साथ तीर्थ यात्रियों को भी रहें ।

यह सुझाव जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को बहुत पसंद आया उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर जल्द ही चर्चा हेतु बैठक आयोजित करेंगे।

इस अवसर पर , डा० मनु शिवपुरी (ब्रांड एम्बेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ), अभिनन्दन गुप्ता संरक्षक कोषाध्यक्ष आत्मचिंतनम् परिवार, मधुर मोहन शर्मा समाजसेवी, अंकुर पालीवाल महामंत्री आत्मचिंतनम् परिवार उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!