A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकानपुर

मौलाना हसरत मोहानी की पुण्यतिथि पर जौहर एसोसिएशन ने पेश की खिराज-ए-अकीदत

IMG 20260514 WA0002

IMG 20260514 WA0003

IMG 20260514 WA0001 1

IMG 20260514 WA0002 1

IMG 20260514 WA0003 1
कानपुर, 13 मई 2026।
आज चमनगंज स्थित मोहम्मद अली पार्क में एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी, शायर-ए-इंकलाब और “इंकलाब ज़िंदाबाद” के प्रणेता मौलाना हसरत मोहानी की पुण्यतिथि पर एक गरिमामय जलसे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें खिराज-ए-अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जलसे की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फ़र हाशमी ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन नफीस अहमद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद एडवोकेट उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में हयात ज़फ़र हाशमी ने कहा:
“मौलाना हसरत मोहानी साहब ने देश को ‘इंकलाब ज़िंदाबाद’ जैसा क्रांतिकारी नारा दिया और वे पूर्ण स्वराज की मांग बुलंद करने वाले पहले मुजाहिद-ए-आज़ादी थे। उनकी सादगी, बेबाकी और निडरता आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन समाज के हर तबके को उनके संघर्षों और विचारों से अवगत कराने तथा उनके मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता ने मौलाना हसरत मोहानी की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं, विशिष्ट अतिथि मोहम्मद तौहीद एडवोकेट ने उनके संवैधानिक अधिकारों और आज़ादी की लड़ाई में दिए गए योगदान को याद किया।
छात्र नेता मोहम्मद शारिक सिद्दीकी ने कहा कि मौलाना हसरत मोहानी का जीवन युवाओं के लिए एक मिसाल है और हमें उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।
जलसे के अंत में मौलाना हसरत मोहानी के दरजात की बुलंदी के लिए दुआ की गई। इस दौरान मोहम्मद ईशान, मोहम्मद शारिक सिद्दीकी, अलीम अख्तर खान, आमिर जावेद एडवोकेट, फैज़ मोहम्मद एडवोकेट, अल्तमश सिद्दीकी, ऊरूज हुसैन, अमित गौतम, मुस्तफा फारुकी, ज़फर आलम डिश, आदित्य कुमार,मोबीन अहमद, आशीष दिवाकर, मोहम्मद तौफीक शहनवाज़ आलम अंसारी,रईस अहमद कुरैशी सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!