A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक संस्कारों का होना भी आवश्यक’*

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने होनहार विद्यार्थियों का किया सम्मान*

शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक संस्कारों का होना भी आवश्यक’*
*-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने होनहार विद्यार्थियों का किया सम्मान*56e44d2c a552 49fe b237 274ac79243cb 9329c892 444e 490a 8a45 78f024875afe c771e447 17c1 40d8 8d8a 239b308f1ef6 f6b6416b 3bf1 4c05 a2ae 37f3313967e9

पाली, 15 मई। बाली विधानसभा क्षेत्र के गांव चामुंडेरी में श्री मारू कुमावत सेवा संस्थान बारी परगना के तत्वावधान में आठ गांवों का प्रथम स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में नाणा, आमलिया, चामुंडेरी, भंदर, सेंदला, बेड़ा, भाटूंद और बलवना गांवों से सैकड़ों की संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रहे। समारोह में श्री श्री 1008 श्री गोविंद वल्लभ दास जी महाराज ने विशिष्ट सानिध्य प्रदान कर उपस्थित जनसमूह को अपना दिव्य आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के होनहार विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सम्मानित हुए सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है जो किसी भी व्यक्ति, परिवार और समाज की तकदीर बदल सकती है। हमारे समाज के युवाओं को सिर्फ साक्षर नहीं, बल्कि उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करनी होगी। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक संस्कारों का होना भी उतना ही आवश्यक है।

कुमावत ने कहा कि आठ गांवों का यह प्रथम स्नेह मिलन हमारी सामाजिक एकता का प्रतीक है। हमें संगठित रहकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाना होगा और विकास की नई इबारत लिखनी होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए ताकि वे न केवल मारू कुमावत समाज का, बल्कि पूरे राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें।
इस मौके पर समाजसेवी लादुराम मुलेवा, कुमावत सेवा संस्थान, सुमेरपुर नारायण लाल गहलोत, समाजसेवी जवानमल परमार चामुंडेरी, पुखराज टांक खिमांडा, भामाशाह प्रताप भूराजी मुलेवा भाटुंद, मारू कुमावत सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं भामाशाह नारायण लाल जीवाजी सोलंकी, नाणा, सचिव मगनलाल जसाजी सुंदेशा भावुंद, दक्ष प्रजापति समाज सेवा समिति, सुमेरपुर के चंपालाल चांदोरा, ओमप्रकाश आचार्य सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!